वैशाली में 26 अपराधी की संपत्ति होगी जप्त

वैशाली: nda के सरकार बनने के बाद अब पुलिस में फुल एक्शन में आ गई है जहां पर धारा BNS में अपराधियों की संपत्ति जप्त करने का नियम बनाए गए हैं तो वहीं बिहार में सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बन जाने के बाद पुलिस और भी एक्शन में आई हुई है. वैशाली में 26 माफिया की सूची वैशाली पुलिस ने तैयार कर लिया है जिनकी संपत्ति को वैशाली पुलिस के द्वारा जप्त किया जाएगा जिसको लेकर 9 माफिया की सूची वैशाली पुलिस के द्वारा प्रस्ताव न्यायालय को भेज दिया गया है. जिसमें से एक अपराधी का संपत्ति वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना में पहले ही पुलिस ने जप्त कर लिया गया है बता दे की 26 अपराधी जो चिन्हित किए गए हैं वह वैशाली जिले के विभिन्न थाने से हैं . उन पर खनन सहित कई आपराधिक मामले में उन पर FIR पहले से दर्ज है। वही 26 अपराधी के अलावा वैशाली एसपी के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाने स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि और भी अपराधी की सूचना संकलन कर दिया जाए .

वहीं ऐसे अपराधी जो अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर संपत्ति अर्जित किया है इसकी सूचना दी जाए. प्रभारी वैशाली एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि लगातार चिन्हित किया जा रहे हैं वैशाली जिले में 26 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है. नौ लोगों का प्रस्ताव माननीय न्यायालय में भेजा जा चुका है एक का संपत्ति जप्त हो भी चुका है लगातार चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है. उन तमाम लोगों पर अलग-अलग तरह का केस है कई धाराओं में इन लोगों पर केस है अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोग जिनके आय से ज्यादा संपत्ति है और उन पर आपराधिक मामले हैं और लंबित है ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए.

Next Post

मुख्यमंत्री ने पुण्य तिथि पर अपने पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sun Nov 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा जाकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें