महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता ऐतिहासिक – डॉ. सुमन

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए अनेक नीतिगत फैसले लिए हैं, जिनका व्यापक सकारात्मक प्रभाव समाज के हर वर्ग पर पड़ा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सेना, बीएसएफ एवं सीआरपीएफ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता देश में सामाजिक न्याय और समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

डॉ. सुमन ने कहा कि कुछ विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विषय पर अनावश्यक राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि ऐसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी दलों को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को और अधिक अधिकार, सम्मान एवं अवसर मिलेंगे, जिससे भारत एक सशक्त, समतामूलक और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।डॉ. सुमन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास में सकारात्मक सहयोग दें और देशहित में एकजुट होकर कार्य करें।

Next Post

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

Mon Apr 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभकिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केन्द्र का भी शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें