
बोधगया मगध विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है जिसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है आज बुधवार को सेना के जवानों द्वारा हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया,साथ ही हवाई मॉक ड्रील भी कराया गया, उसके बाद डॉग स्क्वायड और एसएसबी टीम के जवानों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौजूद थी।
डीएम शशांक शुभंकर ने बताया की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है वही वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी कड़ी सुरक्षा इंतजाम की गई है, उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री बोधगया में 1675 करोड रुपए की लागत से 30 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आ रहे हैं।

