सामूहिक बलात्कार कांड का हुआ खुलासा

दानापुर : 22 जुलाई को हुए सामूहिक बलात्कार की घटना का खुलाशा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है . सीटी एसपी ने कहा कि दुष्कर्म में बाद बच्ची का विडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए सोने के जेवरात ले लिया गया था.. इस को लेकर पीड़ित की माँ ने दानापुर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पटना के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया था . गठित एस०आई०टी० ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन लड़को को गिरफ्तार कर लिया है. तीनो आरोपी लड़कों के स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इनलोगों के द्वारा पीड़िता को इंस्ट्राग्राम से दोस्ती कर होटल में ले जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा उसका वीडियो भी बनाया गया था. उस वीडियो दिखाकर पीड़िता से सोने के जेवरात लिया गया एवं उसे दानापुर के आर०पी०एस० मोड़ स्थित एक सोने के दूकान में बेच दिया . तीनों लड़के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर उस सोनार को आर०पी०एस० मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Next Post

ICDS के DPO और कर्मी गिरफ्तार

Fri Jul 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सुपौल : जिलाधिकारी सावन कुमार ने सूचना के आधार पर उन्होंने समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) कार्यालय में अचानक छापेमारी की, जिसमें घूसखोरी के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें