
बेतिया : चनपटिया विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश राय इस बार भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ेगें .प्रकाश राय पहली बार बागी प्रत्याशी के रूप में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी लड़ेगें .प्रकाश राय अपना नामांकन दाखिल कर दिए है .दरअसल इस चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है. वे वर्ष 2015 में चुनाव में पहली बार विधायक बने थे.हालांकि वर्ष 2020 में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया.वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव मे बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया तो प्रकाश राय बागी के रूप मे चुनाव मे उतर गए है.पूर्व विधायक प्रकाश राय द्वारा पार्टी से बगावत कर चनपटिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी में उतरने से चुनावी गर्माहट तेज हो गई हैं.

