मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बरुराज पुलिस ने बरुराज थाना के कथौलियाँ इलाके में छापेमारी कर हथियार के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर जयंतकांत ने प्रेसवार्ता कर दिया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बरुराज पुलिस ने बरुराज थाना क्षेत्र से लूट के लिए एकत्रित हुए अपराधियो के एक गिरोह का धड़ दबोचा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ में अपराधियों ने लूट करने के नियत से एकत्रित होने एवं अनेकों कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। पुलिस ने पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए विधिवत कोविड मेडिकल चेकअप कराने के उपरांत जेल भेज दिया। छापेमारी दल में डीएसपी के अलावे बरुराज थानाध्यक्ष राजकुमार, पीएसआई राहुल कुमार, जमादार योगेंद्र सिंह, नदलेश यादव समेत आदि शामिल थे।
Next Post
बेतिया : कर्ज का पैसा मांगने पर पीट-पीटकर की हत्या
Mon Jun 6 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email मामला मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चनायन बांध मलूका टोला गांव की है जहां एक 45 वर्षीय युवक शत्रुघ्न प्रसाद को मनफूल राम उर्फ मंटू राम और उनके परिजनों के द्वारा पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है.बताया जाता है शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
June 15, 2024
अपराधियों का कोई जात नहीं होता-गिरिराज सिंह
-
March 16, 2026
अनंत सिंह ने कहा कि अब वे आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे
-
May 2, 2025
मनोज तिवारी का चिराग पासवान पर बड़ा बयान
