
मुजफ्फरपुर : पुलिस की नयी करतुत निर्दोष व्यक्ति की गाड़ी में शराब रखकर उस पर एफआईआर करके उसे जेल भेज दिया गया . बिहार की पुलिस अब शराब पकड़ने वाली नहीं शराब रखने वाली बन गई है. निर्दोष व्यक्ति को फसाने के लिए शराब को ब्रह्मास्त्र बना रही है . ऐसे शर्मशार घटना मुजफ्फरपुर की है,जहां पुलिस ने शराबबंदी कानून का खुलेआम मजाक उड़ा रही है . मुजफ्फरपुर में एक विडयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां पुलिस अधिवक्ता के भाई की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की है. थाने की पुलिस ने खुद एक आदमी की गाड़ी में शराब रख दी और फिर उल्टा उसी पर एफआईआर कर डाली और जेल की हवा भी खिलाया. यह वायरल विडियो 24 जुन की है.जिसमें स्पष्ट दिख रहा है पुलिस वाले खुद शराब की बोतलें रखी जा रही है और फोटो खिंचकर फंसाया जा रहा है. आवाज़ न्यूज़ इस विडियो कि पुष्टि नही करता है .

