
मधेपुरा ; पुलिस ने ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 67 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को वापस सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर तकनीकी शाखा और जिले के सभी थानों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में आज एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. उनके अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख 40 हजार 625 रुपये है. सभी मोबाइल फोन पहचान और सत्यापन के बाद उनके मूल धारकों को लौटाए गए. मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी थी.

