
कैमुर: बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह अपराधियों ने वहां कार्यरत कर्मचारी मनोज रजक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.घटना की सूचना मिलते ही बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जमा ख़ान तत्काल भभुआ पहुंचे और मृतक मनोज रजक के परिजनों से मुलाकात की.मंत्री जमा ख़ान ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर 4 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा. और उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और इस दुखद घटना की कड़ी निंदा करते हैं.मंत्री ने प्रशासन से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.

