जमुई :मेमू ट्रेन से कटने से मौत युवक की मौत

जमुई : गिद्धौर रेलवे स्टेशन के अप लाइन में मंगलवार की देर रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.लोगों के अनुसार, युवक ने जसीडीह से पटना जा रही मेमू ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई.मृत युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. वह सफेद गंजी और काली पैंट पहना हुआ था. शव की हालत अत्यंत क्षतविक्षत है और सिर धड़ से अलग हो गया है . उसकी पहचान नहीं हो सकी है, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है .

Next Post

भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 92 जल निकायों का होगा कायाकल्प

Thu May 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार राज्य के भोजपुर और मुज़फ्फरपुर जिलों को नीति आयोग के ‘आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम’ के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार की ओर से इन दो शहरों के जल निकायों के पुनरुद्धार के लिए कुल 958 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें