
अररिया जिले के कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी वर्मा, उम्र 25 वर्ष, पिता लक्ष्मीकांत वर्मा, निवासी पुरे मितई, हैदरगढ़, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को स्कूल जाने के क्रम में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । इस संदर्भ में नरपतगंज थाना कांड संख्या-437/25, दिनांक-03.12.25 दर्ज की गयी। कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० बनाकर तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से कांड का अनुसन्धान एवं जांच की गयी। जांच में पता चला कि यह हत्या सुपारी किलिंग का मामला था। फारबिसगंज की हुशनन उर्फ हुश्न आरा ने अपने पति पर एक अन्य महिला शिक्षिका से अवैध संबंध होने के शक में हत्या की साजिश रची थी। हत्या के लिए 3 लाख रुपए में मारूफ और सोहैल को सुपारी दी गई थी।
अपराधियों ने गलत पहचान में शिक्षिका शिवानी वर्मा को टारगेट समझकर गोली मार दी, क्योंकि असली महिला शिक्षिका उस दिन अवकाश पर थी और दोनों का रास्ता व स्कूटी एक जैसी थी। पुलिस ने अब तक मारूफ, सोहैल और हुशनन आरा को गिरफ्तार किया गया , साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक और देशी कट्टा बरामद किया गया।गिरफ्तारी :-01.मो० मारूफ, सा०-रामपुर 02. मो० सोहैल सा०-रेफरल अस्पताल रोड एवं 03. हुशनन उर्फ हुश्न आरा तीनों थाना-फारबिसगंज, जिला अररिया।बरामदगीः-हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा-01, प्रयुक्त बाइक एवं घटना कारित करते समय अपराधियों के द्वारा पहना गया कपडा व जुत्ता।

