
बाढ : दुलारचंद की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ लाया गया . पहुंचने से पहले अनुमंडल अस्पताल छावनी में तब्दील कर दिया गया है . कल जन सुराज पार्टी के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी . हत्या के बाद इलाके में तनाव का मौहाल है.वही उसका बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में आना है इसको लेकर अनुमंडल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है क्योंकि पुलिस को आशंका है कि हंगामा न हो जाए इसको लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है जगह-जगह पुलिस की टुकरी तैनात कर दी गई है साथ दंडाधिकारी भी मौजूद है.

