
मधेपुरा ; महिला के पेट से एक किलोग्राम बालों का गुच्छा निकला .यहाँ हुए फल ऑपरेशन मे इस मामले कि जानकारी मिली . मधेपुरा के JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बगल मे स्थित पटलीपुत्रा नामक एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने महिला के पेट से करीब एक किलोग्राम बालों का गुच्छा सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर बाहर निकाला है. महिला बीते तीन वर्षों से पेट दर्द से परेशान थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सही इलाज नहीं करवा पा रही थी. सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना के बलजोरा गांव निवासी 22 वर्षीय महिला को करीब तीन वर्षों से पेट में लगातार दर्द बना रहता था और भूख न लगना, उल्टी आना और पेट भारी रहने जैसी समस्याएं रोज हो रही थीं. पहले तो लोग इसे मामूली दर्द समझकर नजरअंदाज करते रहे.मगर पिछले चार महीनों से महिला को तेज पेट दर्द होने लगा.
तब परेशान होकर महिला के पति उसे त्रिवेणीगंज के एक चिकित्सक से इलाज करवाया जांच के बाद चिकित्सक ने दवाएं दीं और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी. इसके बाद किसी के कहने पर परिजन उसे मधेपुरा के पथराहा स्थित JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बगल मे पाटलिपुत्रा हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया. जहाँ अस्पताल के निदेशक व सर्जन डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व मे सबसे पहले महिला के पेट की सीटी स्कैन और एब्डोमिनल यूएसजी जांच करवाई गई, जिसमें पता चला कि उसके पेट के आमाशय (स्टमक) में बालों का बड़ा गुच्छा जमा हो गया है. इसे मेडिकल भाषा में ट्राइकोबेजोआर कहा जाता है, जो एक दुर्लभ मानसिक स्थिति के कारण होता है. वहीं पटलीपुत्रा अस्पताल के निदेशक व सर्जन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यह स्थिति तब बनती है जब किसी व्यक्ति को बाल खाने की आदत लग जाती है, पाचन तंत्र बालों को पचा नहीं पाता है जिससे बाल पेट में इकट्ठा होकर बड़ा और कठोर गुच्छा बना लेते हैं और समय रहते इलाज न होने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जन डॉ0 संतोष कुमार के नेतृत्व मे तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से करीब एक किलोग्राम बालों का गुच्छा बाहर निकाला गया.

