नवादा : दूध लाने गए युवक को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौत

नवादा : रजौली के हरदिया पंचायत अंतर्गत सुअरलेटी गाँव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.ग्रामीणों के अनुसार, युवक रोज की तरह नोखी यादव के खटाल से दूध लाने गया था.जब दूध लेकर जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान जंगल क्षेत्र में भ्रमण कर रहे जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया जससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में हाथी के आने की जानकारी होने के बावजूद न तो लोगों को सतर्क किया गया और न ही नियमित गश्ती की जा रही है . ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते चेतावनी दी जाती तो यह हादसा टल सकता था.वहीं सुबह होने पर जब ग्रामीणों ने घटनास्थल की ओर गया तो देखा कि नोखी यादव के एक भैंस को भी हाथी ने कुचल कर मार दिया है.

Next Post

भोजपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Thu Mar 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आरा के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग बड़ी संख्या में आए हैं आप सबका अभिनंदन करते हैं। आप सब जानते […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें