
सीवान : रात को एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.यह पूरी घटना नगर थाना के सोनार टोली मोहल्ले की बताई जा रही है. परिजनों द्वारा और स्थानीय लोगों द्वारा घायल शुभम को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है. हालांकि परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा शहर के ही क्लीनिक में भर्ती कर दिया गया है. पैसे की लेनदेन थी जिसके वजह से ये घटना घटी है. पुलिस पूरे मामले की छान बिन करने में जुट गई है.

