
सीतामढ़ी के रुन्नी सैदपुर थाना से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है ,जहां शादी देखने गई एक नाबालिग को बेहोश कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया,बाद में आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में खेत में छोड़ कर भाग गया . रुन्नी सैदपुर थाना के बगाही वार्ड एक निवासी गगन दास की पत्नी सारदा देवी के आवेदन पर रुन्नी सैदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.पीड़िता का इलाज स्थानीय पी एच सी रुन्नी सैदपुर में चल रहा है.पीड़ित ने बताया कि नाबालिग रात्रि में शादी देखने गांव में गई थी जहां कुछ मनचलों ने उसे पकड़ कर कोई स्प्रे कर के बेहोश कर दिया गया और उसे खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया. दिन में घास काटने गई महिलाओं की नजर उस नाबालिग युवती पर पड़ी तब उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई. गांव के ही रामशोभित दास एवं उसके अन्य साथियों को आरोपित किया गया है.अभी जाचं जारी है .

