
आज सभी सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सर्विसेज प्रभावित हो रही है . यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंसने कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है. बैंकों में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू करने की मांग को लेकर लगातार बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे हैं. हड़ताल को लेकर यूनियनों की बैठकें 26 जनवरी को भोपाल में हुई थीं. यह निर्णय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले लिया गया है.बैंक कर्मियों को रविवार के साथ माह के सिर्फ दूसरे और अंतिम शनिवार को ही अवकाश मिलता है, जबकि बैंक यूनियन शनिवार-रविवार दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी लागू करने की मांग कर रही है. इसको लेकर साल 2024 में सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 5-डे वर्किंग को लेकर सहमति बन चुकी थी. इसके बावजूद अब तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया. इसी के विरोध में आज यह देशव्यापी बैंक हड़ताल जारी है .

