
नालंदा : दहेज में सोने की चेन नही मिलने से नाराज ससुराल के लोगों ने गर्वबती बहु को जिंदा जलाकर हत्या करन वहां से फरार हो गए.यह घटना थरथरी थाना के मेहतरमा गांव की है. मृतिका के मायके के परिवार का आरोप है कि स्तुति कुमारी ( मृतिका का नाम ) की शादी 9 महीने पहले मेहतराम गांव निवासी चिंटू कुमार से हुई थी. शादी के समय सोने की चेन देने की बात कही गई थी और शादी में सोने चेन नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा. कुछ दिनपहले ससुराल के लोगों द्वारा गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई थी. विवाहिता स्तुति कुमारी 2 महीने से गर्भवती थी उसके साथ पहले मारपीट की गई फिर उस पर तेल छिड़क कर जला दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची मगर ससुराल के सभी लोग फरार हो गए थे. पुलिस गर्भवती महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे कि करवाई जुट गया है .

