सरकारी बसों में अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों से सफर करना अब और भी आसान होगा। टिकट के लिए काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन मंत्री शीला कुमारी की मौजूदगी में शनिवार (12 जुलाई) को बीएसआरटीसी और केनरा बैंक के बीच नई ई-टिकटिंग व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया गया। इस एमओयू पर बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा और केनरा बैंक के महाप्रबंधक अजय कुमार ने हस्ताक्षर किया। यात्री अगस्त से वर्ल्डलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

नई व्यवस्था से बाहरी कामगारों को मिलेगा लाभ: परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इस पहल को आम जनता के लिए महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि राज्य के बाहर रहने वाले कामगारों और अन्य लोगों के लिए भी सफल साबित होगी। पर्व-त्योहारों के दौरान घर बैठे सीट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे से यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की तरह ही बस टिकट बुकिंग: बीएसआरटीसी प्रशासक बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि निगम की कुल 804 बसों में रोजाना 56 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इससे प्रतिदिन 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। जल्द ही महिलाओं के लिए 80 पिंक बस, 500 एसी व नॉन-एसी अंतर्राज्यीय बसें और 400 पीएम इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना है। इन बसों में रेलवे की तरह एडवांस टिकट बुकिंग, सीट चयन, ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल टिकट,‌ बस पड़ाव और रूट चार्ट की जानकारी शामिल होगी। साथ ही बसों में स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली के लिए मशीन दी जाएगी, जिससे यात्रियों को पेमेंट भुगतान करने में आसानी होगी।

कैसे काम करेगा बस टिकट बुकिंग ऐप केनरा बैंक के अधिकारी ने जानकारी दी कि ई-टिकटिंग के लिए यात्री कैश, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मेट्रो कार्ड या ऑटोमेटिक क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकेंगे। टिकट बुकिंग के लिए बीएसआरटीसी ऐप विकसित कर रहा है और वर्ल्डलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन, उप सचिव अरुणा कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मेगा जॉब फेयर 2025 के तीसरे दिन भी उमड़ा युवाओं का सैलाब ,नौकरी के लिए 700 से अधिक प्रतिभागियों का हुआ चयन

Sun Jul 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित “मेगा जॉब फेयर–2025” के तीसरे दिन भी राज्यभर से युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। शनिवार होने के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें