कुख्यात वांछित अपराधी कर्नाटक से गिरफ्तार

खगड़िया जिले का का 1 लाख रूपये का इनामी एवं कुख्यात वांछित अपराधी (पूर्व नक्सली) मनोज़ सदा को बिहार STF की टीम ने कर्नाटक राज्य से गिरफ्तार कर लिया है।इस अपराधकर्मी मनोज़ सदा के विरुद्ध सहरसा, दरभंगा एवं खगड़िया जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट से सम्बंधित 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है। 2020 में सहरसा जिला के सलखुआ चिरैया थाना अन्तर्गत वेलादी निवासी रामानंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 2025 में अलौली थानान्तर्गत अलौली निवासी परशुराम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दोनों हत्याओं में उक्त अपराधी शामिल था।

Next Post

पटना मेट्रो में काम लगाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय

Mon Sep 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) में नौकरी के नाम पर ठगों के कई गिरोह राज्य में सक्रिय हो चुके हैं। पटना मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगों का यह गिरोह लोगों से न केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन तरीके से भी ठगी के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें