25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल ढेर

भागलपुर: नवगछिया पुलिस जिला में देर रात नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सनो‍ज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल को मुठभेड़ में मार गिराया गया।घटना रगड़ा थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुदेव मंडल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर STF और नवगछिया पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान गुरुदेव मंडल और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें गुरुदेव मंडल मारा गया।घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई कि गुरुदेव के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं रेंज आईजी विवेक कुमार ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

जमुई : दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों 20 सालों से थे फरार

Sat May 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जमुई : पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. दो दशकों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव और कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव को पुलिस ने उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया. दोनों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें