जमुई : दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों 20 सालों से थे फरार

जमुई : पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. दो दशकों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव और कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव को पुलिस ने उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर साल 2005 में दर्ज सोनो थाना कांड संख्या-2/2005 के तहत गंभीर आरोप हैं. इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 353, 307, 414, 121 समेत आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट की धाराएं शामिल हैं. ये दोनों नक्सली लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे .

पुलिस अधीक्षक, जमुई को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित नक्सली अपने गांव लौटे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा  राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम में सोनो और चरकापत्थर थाना की पुलिस, एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई, सशस्त्र बल और चालक शामिल थे। सभी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के घर को चारों ओर से घेर कर उन्हें धर दबोचा। जमुई एसपी  मदन कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नक्सली के काफी एक्टिव मेंबर हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है, जिससे कई और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

रजौली में नेत्र सहायक की देखरेख में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Sat May 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा श्री अमरनाथ कुमार के निर्देशानुसार आज बुनियाद केंद्र, रजौली में नेत्र सहायक की देखरेख में नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 72 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें