
मुजफ्फरपुर : मजहब की दिवार तोड़कर घर से फरार हुई मंतसा प्रवीण को मिला नीरज का साथ . मुजफ्फरपुर कोर्ट में हाजिर होने के बाद प्रेमिका ने न्यायालय के सामने पुरी बात बताई और अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट में 164 के बयाँ दर्ज कराया . अपहरण के मामले को मंतसा प्रवीण ने बेबुनियाद ठहराया है. पत्नी और सास और ससुर की सुरक्षा की गुहार लगाई है.यह पुरा मामला अहियापुर थाना के सहबाजपुर का है. मंतसा प्रवीण और नीरज के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंतसा के परिवार वालों की इस बात की भनक लग गई उसके बाद कॉलेज जाने पर रोक लगा दिया .
जिसके बाद 4 मई को घर से फरार हो गई. परिजनों ने खोजबीन के बाद अहियापुर थाने में मामला दर्ज करवाया था . जिसमें प्रेमी नीरज कुमार और उसके पिता और मां को आरोपी बनाया गया था और नीरज के पिता को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया गया. जिसके बाद उनलोगों शादी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. वायरल विडयो में उसने अपना बयान भी जारी किया .जिसमें पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी.वही आज सीटी एसपी से प्रेमिका मुलाकात की पुरी बात बताई. मामले की गम्भीरता से देखते हुए पुलिस ने केस के अनुसंधानकर्ता को बुलाया. जिसके बाद कोर्ट में 164 का बयान करवाया गया. जहाँ प्रेमिका ने अपनी बात न्यालय के समक्ष रखी है. उम्र सत्यापन के बाद दोनों को एक साथ रहने का आदेश दे दिया गया .

