
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर जा पहुंचे गए . करीब 20 मिनट तक चली इस बंद कमरे की मुलाकात ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि विपक्ष के खेमे में भी बेचैनी पैदा हो गई है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जैसे ही नीतीश कुमार को देखा, उन्होंने बेहद शालीनता से हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। जवाब मेंनितीश कुमार ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए सम्राट के कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए दोनों अंदर चले गए.

