275 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रोहतास : पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर सासाराम ले जाये जा रहे 275 किलो गांजा को जप्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रोहतास एसपी ने बताया कि रविवार को आसूचना प्राप्त हुई कि दो गांजा तस्कर एक पीकअप गाड़ी जिसमें कटहल लोड किया है. कटहल के नीचे छिपाकर भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से झारखण्ड होते हुए औरंगाबाद के रास्ते सासाराम ला रहे हैं,
वाहन चेकिंग के दौरान पीकअप गाड़ी जिस पर कटहल लोड था.गाड़ी पर बैठे दो व्यक्ति से दण्डाधिकारी की उपस्थिति में प्राप्त सूचना के संबंध में जानकारी देते हुए गाड़ी की तलाशी ली गई . गाड़ी का दण्डाधिकारी के उपस्थिति में तलाशी ली गयी एवं गाड़ी पर लोड कटहल को गाड़ी से उतारा गया तो कटहल के नीचे छिपाकर रखा हुआ प्लास्टिक के ग्यारह बोरा में पैक किया हुआ कुल 275 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

Next Post

टॉप-10 में शामिलअपराधी रंजीत यादव उर्फ कनबुचचा गिरफ्तार

Mon Apr 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात रंजीत यादव उर्फ कनबुचचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ और सुलतानगंज थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के करेला गांव से उसे दबोचा लिया गया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें