
खगड़िया : राहुल गांधी ने मोदी सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने बिहारियों को मजदूर बना दिया है और SIR के जरिए महागठबंधन के वोट को काटा गया है.उन्होंने कहा कि SIR के जरिए महागठबंधन के वोट की चोरी हुई है.दलित, अल्पसंख्यक और अतिपिछड़ों का वोटरलिस्ट से नाम काटा गया.यह संविधान का अपमान है.ये लोग राजा -महाराजा का राज लाने चाहते हैं.नीतीश कुमार की सरकार ने बिहारियों को मजदूर बना दिया हैं.अधिकांश राज्यों में बिहार के लोग मजदूरी करते हैं.बिहार में कोई रोजगार नही है .

