
पटना : निशांत कुमार राजनीति में पहली बार सक्रिय नज़र आये . निशांत कुमार JDU की सदस्यता लेने के बाद पहली बारJDU कार्यालय पहुंचे .जिसे देखकर कार्यकर्ताओं में काफी उल्लास है .निशांत कुमार वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन के कामकाज की जानकारी भी ली .निशांत कुमार के आने से जेडीयू दफ्तर में काफी हलचल थी और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था .jdu के कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने कि मांग करते नज़र आये .

