बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार-मुख्यमंत्री

समस्तीपुर : नितीश कुमार ने कहा के बिहार में 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी तो बिहार से गुंडाराज को खत्म करके बिहार में कानून राज को स्थापित किया गया. उसके बाद से लगातार बिहार विकास के मार्ग पर अग्रसर है. अगर इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो बिहार में फिर से विकास का काम तेजी से किया जायेगा . उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति याद कीजिए. पहले की सरकार में बिहार की हालत काफी जर्जर थी.गुडों का राज हुआ करता था. शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे , लेकिन आज बिना डर के लोग रात में घर से पैदल सड़कों पर निकल जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार की सड़के, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की स्थिति काफी जर्जर थी. लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हम लोगों ने बिहार के विकास के लिए काम किया.उन्होंने कहा कि जब पहले बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों में बहुत ही हीन भावनाओं से देखा जाता था,लेकिन अब ऐसी बात नही है .

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार के सभी कब्रिस्तानों का घेराबंदी कराकर हिंदू मुस्लिम के विवाद को खत्म कर दिया. साथ ही बिहार में 60 वर्ष पुराने सभी मंदिरों का घेराबंदी किया गया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया है. साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विद्यालय से कई तरह की सुविधा दी जा रही है .उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर की गई है और सभी अस्पतालों में मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जा रही है. बिहार के हर जिलों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विद्यालय आदि संस्थाएं खोली जा रही है .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में लाखों लोगों को नौकरी एवं रोजगार दिया गया है. वहीं महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया है. साथ ही नौकरी में भी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया. हर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे निर्माण कराया जा रहा है. ताकि लोगों को राजधानी पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो और कम समय में राजधानी पहुंच सके. उन्होंने कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकाय में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी सरकार उनके हित में काम की है.अभी 125 यूनिट घरेलू उपभोक्ताओं को मुक्त बिजली, रोजगार, नौकरी दी जा रही है. वहीं हमारी सरकार बनी तो बिहार में एक करोड़ लोगों को रोजगार एवं नौकरी फिर से दी जाएगी.

Next Post

संजय जायसवाल का विपक्ष पर जोरदार हमला ,कांग्रेस की संस्कृति है टिकट बेचना

Fri Oct 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बेतिया : संजय जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति है टिकट बेचना. जब टिकट का बेचा बेचीं होयेगा तो कार्यकर्ता आपस में मारपीट ही करेंगे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद की पहचान ही यह है कि उनके […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें