संजय जायसवाल का विपक्ष पर जोरदार हमला ,कांग्रेस की संस्कृति है टिकट बेचना

बेतिया : संजय जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति है टिकट बेचना. जब टिकट का बेचा बेचीं होयेगा तो कार्यकर्ता आपस में मारपीट ही करेंगे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद की पहचान ही यह है कि उनके दलों में बिना सेवा और चापलूसी के किसी को टिकट नहीं मिलता है ..उन्होंने कहा कि भाजपा ने कल सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इस बार पार्टी ऐतिहासिक मतों के साथ 200 से अधिक सीटें NDA जीतने जा रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इस बार बिहार में औद्योगिकीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार करेगी और साथ ही साथ एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य पार्टी ने तय किया है. संजय जायसवाल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन को खुद भरोसा नहीं है कि वे चुनाव जीतेंगे, इसलिए वे अब तक मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं कर प्उ रहे है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता है कि वे जीतने वाले नहीं हैं तो सीएम फेस तय करके भी क्या करेंगे?.

Next Post

भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार ने किया नामांकन

Sat Oct 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गयाजी : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रेम कुमार ने अपना नामांकन किया. उन्होंने सदर एसडीओ कार्यालय में नामांकन किया इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे .नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें