नवादा जिला न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा को दी गयी विदाई

नवादा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानांतरण पर बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया
इस मौके पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी. इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. श्री शर्मा ने कहा कि जिला व अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा के कार्यकाल में बार व बेंच के बीच मधुर संबंध रहे.जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा ने कहा कि स्थानांतरण ड्यूटी का हिस्सा है.इनकी विदाई ने न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं को भावुक कर दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्ति ने कहा ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे वे अपने परिवार से बिछड़ रहे हो. न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा का न सिर्फ व्यवहार न्यायालय पदाधिकारी के लिए बल्कि अधिवक्ताओं, एवं आमजनो से भी बेहद सौम्य और मधुर संबंध रहा ।

Next Post

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी

Fri Sep 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email लालू प्रसाद,राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें