
सीवान : जिला प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.शहर के सड़कों पर लगातार जाम की समस्या थी,जिसके बाद सीवान जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सीवान एसडीएम नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस पदाधिकारी सिपाही बल के साथ सड़कों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया .लगातार माना करने के बाद भी लोग अपनी अपनी अवैध तरीके से लगाए दुकानों को नहीं हटा रहे थे . इसके बाद जिला प्रशासन ने आज यह कदम उठाया.

