मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक विकास पुरुष ने बिहार की राजनीति में मचाई हलचल

पटना : वरिष्ठ लेखक और समाजसेवी मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ इन दिनों बिहार की राजनीति के केंद्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. यह पुस्तक राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन, कार्यशैली और विकास कार्यों पर केंद्रित है, जिसने बिहार की सामाजिक और आर्थिक दिशा को प्रभावित किया है.इस पुस्तक को प्रमुख राजनेताओं, शिक्षाविदों और पत्रकारों ने बिहार के विकास की कहानी और राजनीतिक चेतना का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया है.चुनाव के दौरान आयी पुस्तक ‘विकास पुरुष’ न सिर्फ एक व्यक्ति की जीवनी है बल्कि यह बिहार के बदलाव की यात्रा को दर्शाती है.’

ग्रामीण सड़कों से लेकर शहरी विकास तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक के बदलावों को तथ्यात्मक और विश्लेषणात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुस्तक के प्रकाशन के समय और इसके संदेश को देखते हुए यह आगामी विधानसभा चुनावों में भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डाल सकती है. कुछ इसे एक राजनीतिक संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीति से परे एक प्रेरणादायक दस्तावेज बता रहे हैं.मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने कहा, “यह पुस्तक किसी एक दल या व्यक्ति का गुणगान नहीं है बल्कि यह उन प्रयासों की सराहना है, जिन्होंने आमलोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की कोशिश की. अब देखना यह है कि ‘विकास पुरुष’ आने वाले समय में सिर्फ एक किताब बनी रहती है, या बिहार की राजनीति में नए विमर्श की शुरुआत करती है.

Next Post

नियमावली में संशोधन होने के बाद होगा शिक्षकों का स्थानांतरण

Sat Oct 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email शिक्षकों के स्थानांतरण करने के लिए शिक्षा विभाग नियमावली में संशोधन कर रहा है। नियमावली संशोधित होने के बाद ही शिक्षकों के स्थानांतरण करने के लिए ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे।शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सूचना जारी कर कहा है कि शिक्षकों के स्थानांतरण […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें