पारिवारिक विवाद में मां ने दो बच्चों संग खाया जहर

गोपालगंज : पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया . हालांकि समय रहते इलाज मिलने से मां और दोनों बच्चों की जान बच गई है.फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच सुबह से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर महिला ने यह कदम उठाया . स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Next Post

प्रेम कुमार ने आज माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

Wed Feb 25 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर उन्हें दिनांक– 27–02–2026 को बजट सत्र के समापन के अवसर पर 2, देशरत्न मार्ग, पटना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वसंतोत्सव एवं रात्रि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें