
बेगूसराय : चुनाव से पहले पुलिस ने बॉर्डर इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. पुलिस को यह सफलता साहेबपुर कमाल थाना के रघुनाथपुर बरारी दियारा में मिली है. मौके पर से तीन आरोपियों को पांच हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने का समान के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी खगड़िया जिला के रहने वाले हैं. एसपी मनीष ने बताया कि पटना STF द्वारा सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना के रघुनाथपुर बरारी दियारा में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है.सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी-सह- प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी कुमारी के नेतृत्व में साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार की पुलिस टीम तथा पटना एसटीएफ ने इनपुट मिले जगह पर छापेमारी कर दिया. जहां पर जंगल में छुपा कर मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था.वह जगह बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर जिला के पास है.

