
गया जी : कोतवाली थाना के बैरागी मोहल्ले में अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ कई गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका लाइव मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चार अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर पहले युवक के सामने तान दी और फिर एक-एक कर ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है .मृतक युवक उपेंद्र पासवान के पुत्र 19 वर्षीय सुभब कुमार के रूप में की गई है.
जो किसी काम से घर के बाहर निकला ही था कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों नेगोली मार दी. मृतक के पिता उपेंद्र पासवान का मोहल्ले के एक युवक से पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा था. पुराने विवाद को लेकर किसी अपराधी से हत्या करवाने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन सभी को पकड़ लिया जायेगा .

