
नवादा : नारदीगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली .मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.पूरी घटना ननौरा गांव कि है.मायके वालों ने बताया कि हमें खबर मिली की हमारी बहन फंदे से लटकी हुई है तो नारदीगंज थाना को सूचित करते हुए हमलोग ननौरा गांव पहुंचे हैं.।नारदीगंज थानाध्यक्ष ने गेट खोलकर हमारी बहन को बाहर निकाला जो पहले ही मर चुकी थी. मृतक के भाई ने बताया कि मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिर में उसे मारकर फंदे से लटका दिया गया है.

