
नवादा : यह घटना शहर स्थित गढ़ पर मोहल्ले की है जहां आज मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक के गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है ,गनीमती यह रही युवक बच गया .घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि सुबह-सुबह इंद्रजीत मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे की तभी सोनू कुमार आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया .यह हमला उनके गर्दन पर किया गया था . घटना के बाद पुरे इलाका में अफरातफरी माहौल पैदा हो गया . इंद्रजीत को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

