
सुलतानगंज : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सुबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन कहा कि कच्ची कांवारिया पथ पर इस बार श्रद्धालुओं को सभी सुविधा दी जाएगी कच्ची पथ पर गंगा का उजाला बालू का बिछाया जा रहा है .प्रतिदिन पथ पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा और इसके लिए एजेंसी कम कर रही है. एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया गया है. नितिन नवीन ने इसके अलावा एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भागलपुर जिले से लेकर मुंगेर जिला तक मरीन ड्राइव बनाने का योजना पर काम किया जा रहा है जल्द यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा यह मुख्यमंत्री कार्य प्रोजेक्ट और महत्वपूर्ण योजना है.

