हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म, अहंकार के विरूद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। इसे कयामत तक याद किया जायेगा। इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने मुहर्रम के अवसर पर राज्यवासियों से अपील की है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुये उनके आदर्शों को अपनायें। उन्होंने राज्यवासियों से मुहर्रम को आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये जाने की अपील की।

Next Post

ताजिया जुलूस के दौरान दो गांवों के बीच जमकर मारपीट

Sun Jul 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गोपालगंज : मोहर्रम पर्व के मौके पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो गांवों के बीच जमकर मारपीट कि घटना हो गई है .यह पूरी घटना माझा थाना के छवही तकी गांव और सिकमी गांव के बीच हुई है. रविवार को मोहर्रम […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें