
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राबड़ी आवास पहुंचे और इस दौरान पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बयान देते हुए कहा पिछले कुछ महीनों में 3 बार पीएम का दौरा हो चुका है , चुनावी साल है इसलिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं. एनडीए में बहुत परेशानी है ,एंटी इनकंबेंसी है.इसीलिए पीएम को बुलाया जा रहा है . विपरीत हवा चल रहा है इसलिए पीएम बिहार आ रहे है, इसका कुछ असर नहीं पड़ेगा ,असर तो ख़िलाफ़ है उनके .वही बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान मामले को लेकर कहा मैं भी उस दिन था जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन था , जो फोटो दिखाया गया है वो वहाँ नहीं था , बनाया गया है उस फोटो को .बीजेपी छल करने में माहिर है ,वीडियो झूठा है ..ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था वहाँ पर .

