
सुपौल : गोपालपुर सिरे पंचायत उफनती कोसी नदी में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चियां डूब गईं, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है.मृतकों की पहचान पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी तथा ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं बच्चा लाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश लगातार जारी है.सभी बच्चियां नदी किनारे खेलते-खेलते पानी में उतर गई थीं और इसी दौरान अचानक गहराई में चली जाने से वे डूब गई .

