असामाजिक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर : रोसड़ा शहर के रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य पथ पर रोसड़ा रेलवे गुमटी के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है . महात्मा गांधी की प्रतिमा गुरुवार सुबह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गयी . इसकी सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है . गुरुवार सुबह जब राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को टूटा हुआ देखा तो देखते ही देखते सैकड़ों लोग गांधी चौक पर एकत्र हो गए. प्रतिमा का पूरा हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था .इस घटना के बाद वहां आक्रोश का माहौल बन गया,इसकी सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचेऔर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा और एसडीओ संदीप कुमार भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.

Next Post

पटना में फायर सेफ्टी एक्शन प्लान, ऑडिट और मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान पर जोर

Sat Apr 11 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना जिला अंतर्गत सार्वजनिक एवं निजी विभिन्न प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिणी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में अस्पतालों, होटलों, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें