सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

इसहरसा : सिमरी बख्तियारपुर थाना के सीटानाबाद दक्षिणी वार्ड न0-11 मे ससुराल आए सनकी पति अंकित कुमार शर्मा ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी को मौत के घाट उतार दिया और घर के भीतर फंदे से शव को लटका कर बाहर से दरवाजा लगा दिया और फरार हो गया.घटना के बाद पुरे इलाके मे सनसनी फैल गई है .आरोपी अंकित कुमार शर्मा सीटानाबाद उत्तरी खरमोहा गांव का रहने वाला है जिसके साथ निशा कुमार की एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था.मृतिका के परिजनों ने कहा कि आरोपी पति अंकित कुमार शर्मा पिछले एक सप्ताह से ससुराल में ही रह रहा था और अपने घर की छत ढलाई के लिए एक लाख 20हजार रूपए माँ से मांगने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था लेकिन निशा कुमारी उसकी बात मानने से इंकार कर दी तो उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया है. सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जाच में जुट गई है .

Next Post

तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं-ललन सिंह

Thu Oct 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email JDU नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री बनने का घोषणा कर दिए हैं और वह सरकार बनाने का मुंगेली लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें