कार्यकर्ता की हत्या पर महाचन्द्र प्रसाद सिंह उनके गाँव पहुचकर दी सान्तवना

सर्वण आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह आज भोजपुर जिले के दुल्लमचक गाँव पहुँचे, जहाँ भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता 24 वर्षीय निक्की देवी की निर्मम हत्या से पूरे बिहार में आक्रोश है। डॉ. सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की । उन्होंने कहा कि एक महिला को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के शांतिपूर्ण प्रयोग पर मौत के घाट उतार देना सीधे-सीधे भाजपा के कोर वोटर पर हमला है। यह घटना बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में धकेलने की सुनियोजित कोशिश थी। ऐसी प्रवृत्तियों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि हत्या के साथ ही क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों ने बनिया तथा तेली समाज के कई परिवारों के घरों में लूटपाट की। इस कार्रवाई में आपराधिक उद्देश्य से अधिक राजनीतिक बदले की भावना स्पष्ट दिखता है। वर्षों तक बिहार को भय और दहशत की आग में झोंकने वाली मानसिकता फिर से सक्रिय होती दिखाई दे रही है। यही प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा आघात कर रही है।महागठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी राजनीति का आधार हिंसा, वैमनस्य और दहशत का वातावरण रहा है। इस बार बिहार की जनता ने ऐसी राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य अब अराजकता को बढ़ावा देने वाली किसी भी सोच को स्थान नहीं देगा। जो लोग निर्दोष नागरिकों की हत्या और लूटपाट कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वे भ्रम में हैं। मोदी जी और नीतीश जी की नेतृत्व-प्रतिबद्धता सुशासन को सर्वोपरि रखती है। अपराधी किसी भी राजनीतिक संरक्षण की तलाश करें, कानून की पकड़ से बचना असंभव है।

डॉ. सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि सभी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कठोर कार्रवाई के साथ उदाहरणात्मक सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की प्रगति पर नज़र रखेंगे ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय और सुरक्षा मिल सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता और पार्टी के वरीय नेताओं के प्रतिनिधि मंडल को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है । डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा पीड़ितों के साथ रही है और आगे भी दृढ़ता के साथ खड़ी रहेगी। कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे। साथ में भाजपा नेता अजय सिंह , डॉ नीतीश कुमार, विपिन चौधरी,मोनू तिवारी ,बैजनाथ उपाध्याय,मुकुट राय,वीरेंद्र राय ,बैंकटेश राय, श्याम राय,मनोरंजन राय, लीलू राय ,बबलू राय नरेश पांडे,गया राय ,सतेंद्र राय, गुप्तेश्वर राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Next Post

 नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Mon Nov 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email विधानसभा भंग करने और कैबिनेट के इस्तीफे के एजेंडे पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ राजभवन पहुंचे. उनके साथ सम्राट चौधरी समेत सभी मंत्री भी मौजूद हैं. नीतीश कुमार ने सरकार और विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें