
महुआ : लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव नें अपने महुआ से चुनाव लड़ने का फैसला किया था .आज तेजप्रताप यादव नें महुआ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. तेज प्रताप यादव 2015 मे पहली बार विधायक बने थे और महुआ सीट से जीत हासिल किया था .बाद में 2020 मे तेजप्रताप नें समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ा और वहां से जीत हासिल की थी . लेकिन इस बार परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद पहली बार वह अपने पहले विधानसभा से जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान मे ताल ठोक रहे है. फ़िलहाल इस सीट पर अभी राजद का कब्जा है और मुकेश रौशन अभी महुआ से विधायक है. ऐसे मे महुआ सीट जिले का सबसे सबसे हॉट सीट बन गया है क्योंकि इस सीट पर तेज प्रताप, मुकेश रौशन के साथ साथ जदयू की बागी उम्मीदवार आस्मां प्रवीण भी चुनावी मैदान में है. aimim से टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय भी चुनाव लड़ रहे है .

