
गोपालगंज : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बरौली विधानसभा के मौजूदा विधायक रामप्रवेश राय ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने अपने 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है. रामप्रवेश राय का यह निर्णय भाजपा द्वारा चुनाव में बरौली सीट से उनका टिकट काटे जाने के बाद सामने आया है.इस निर्णय से नाराज होकर उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैंऔर कहा के पैसे के दम पर काटा गया टिकट. रामप्रवेश राय ने कहा कि मैंने पार्टी के लिए 25 साल तक निस्वार्थ भाव से काम किया हु. जनता के बीच रहकर विकास के मुद्दों पर काम किया,लेकिन आज टिकट वितरण में पैसे का लेनदेन हुआ है.

