शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के संदेहास्पद मौत मामले में आया नया मोड,हॉस्टल संचालक मनीष कुमार रंजन गिरफ्तार

पटना ; चित्रगुप्त नगर थाना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के संदेहास्पद मौत मामले में आया नया मोड़ , परिजनों के लगातार लगाए जा रहे आरोप हुए सही साबित चिकित्सक ने लिखा है कि युवती के साथ यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता है . पुलिस ने हॉस्टल संचालक मनीष कुमार रंजन को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है.पटना के हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के 4 दिन बाद गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें छात्रा के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई है. सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए रिपोर्ट पटना AIIMS भेजी जा रही है.सबूत के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ हॉस्टल के अंदर न हो, इसके लिए वार्डन मनीष रंजन को अरेस्ट कर लिया गया है.

मामले में इलाज कर रहे हर एक डॉक्टर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है.पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है. अब पटना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पटना से जहानाबाद तक अब जांच की जा रही है , क्योंकि पटना पुलिस ने 100 से अधिक कैमरे चेक कर लिए हैं.छात्रा जिस जिस रूट से गुजरी है, सबका फुटेज कलेक्ट किया गया है. छात्रा के पिता ने हॉस्टल के कुछ लोगों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है.हॉस्टल पूरी तरह खाली हो गया है .

Next Post

प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक रील बनाने के मामले में 6 युवक गिरफ्तार,छपरा जंक्शन पर स्टंट और अश्लील रील बनाने वालों पर आरपीएफ की सख्त कार्रवाई

Fri Jan 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोशल मीडिया के लिए स्टंट और अमर्यादित रील बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया।आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे छह युवकों को गिरफ्तार किया है, जो स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें