अपहरण हत्या और फिरौती के कांड का हुआ पर्दाफाश

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय लड़का सूरज कुमार का अपहरण कर उसके मोबाइल से फिरौती माँगी गई एवं इस मामले में गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी ट्रैकिंग और पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की गयी।जांच में सामने आया कि अपराधियों ने 19 अगस्त को ही साइबर ठगी में रूपये को लेकर आपसी विवाद में अपहृत सूरज कुमार की हत्या कर उसके शव को सोन नदी किनारे दफना दिया था और परिजनों को गुमराह करने के लिए लगातार फिरौती किओ मांग कर रहे थे।

हरियाणा पुलिस व UP STF के सहयोग से गठित SIT ने फरीदाबाद से घटना में संलिप्त 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान मृतक का मोबाइल और अभियुक्तों के मोबाइल बरामद किए गए।अपहृत सूरज कुमार के विरुद्ध पूर्व से साइबर ठगी से सम्बंधित आपराधिक मामला दर्ज था एवं पूर्व में वह जेल भी जा चूका था।इस प्रकार बिहार पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण सह हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदनकिया गया साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गयी।

Next Post

हत्या के आरोपी वांछित अपराधकर्मी पुलिस की गिरफ्त में

Tue Aug 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार STF व लखीसराय पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर लखीसराय जिले के कुख्यात अपराधकर्मी सोनू कुमार एवं लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।कल बड़हिया बाजार स्थित खुशबू पुस्तक भंडार के मालिक शत्रुघ्न शाह की दुकान बंद कर घर लौटते समय […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें