कटिहार : रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलरी दुकानदार पर हमला

कटिहार : नगर थाना के शिव मंदिर चौक स्थित शीतला मंदिर के पास रंगदारी को लेकर एक ज्वेलरी दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया . रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपी युवक ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल दुकानदार का नाम धीरज शाह है. परिजनों के अनुसार, नया टोला निवासी बजवा नामक युवक दुकान पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा. शुरुआत में धीरज ने इसे मजाक समझकर टाल दिया, लेकिन आरोपी उग्र हो गया और पैसे नहीं मिलने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में धीरज के शरीर पर तीन गंभीर जख्म लग गए .जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

रांची: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे अंश और अंशिका

Wed Jan 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय उसकी बहन अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों मासूम बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर से सुरक्षित निकाला गया है. पुलिस बच्चों को लेकर रांची लौट […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें