
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी को एक बार फिर उसी की पार्टी के एक नेता ने कठघरे में खड़ा कर दिया है. मनिहारी नगर परिषद के वार्ड संख्या दो में एक शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में हंगामा करते पकड़े गए जदयू जिला महासचिव राजेश रजक . ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब राजेश रजक की जाच की तो शराब के नशे में पाए गए .
मनिहारी थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सत्ताधारी पार्टी की नीति और प्रतिबद्धता पर भी सवाल खड़े करती है. इससे पहले भी नारायणपुर फोरलेन के पास एक अन्य जदयू नेता को शराब सेवन के आरोप में जेल भेजा गया था. पदाधिकारी द्वारा शराबबंदी कानून की खुलेआम अवहेलना किए जाने से मुख्यमंत्री को गहरा आघात लगा है.
प्

